BREAKING

Jaunpur News: नारी शक्ति वंदन एवं विधान सभा सम्मेलन सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा नगर के शिवाजी नगर स्थित एक मैरिज हॉल में नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बिल से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश के बड़े फैसलों में उनकी सीधी भूमिका सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनी जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और महिला आरक्षण बिल इसका महत्वपूर्ण उदाहरण है। वहीं जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके अधिकारों को मजबूत किया गया है। सम्मेलन में हिमांशी, मीना पटेल, राधिका सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा राय ने किया। इस अवसर पर महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर डाक बंगले से कोतवाली तिराहे तक नारे लगाते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर राजेश कुमार जायसवाल मंडल अध्यक्ष मडियाहू,चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू,दिलीप साहू, चंदन केसरी, विनोद जायसवाल, बबलू सोनकर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड, कैंटीन व दुकानों की नीलामी

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें