Jaunpur News: तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड, कैंटीन व दुकानों की नीलामी
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत साइकिल स्टैंड, एक कैंटीन एवं दो सामान्य दुकानों की नीलामी संपन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया तहसीलदार राकेश कुमार की देखरेख में दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई और निर्धारित नियमों के अनुसार बोली लगाकर संपन्न कराई गई।
तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइकिल स्टैंड की नीलामी 5 लाख 75 हजार रुपये में हुई, जबकि उत्तरी गेट स्थित कैंटीन की नीलामी डेढ़ लाख रुपये में संपन्न हुई। वहीं दो सामान्य दुकानों की नीलामी 40-40 हजार रुपये में की गई।नीलामी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार संदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कूल में संस्थापक वेद प्रकाश ‘बमबम’ की प्रतिमा का अनावरण, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
![]() |
| विज्ञापन |

