नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाहार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षाये की गई। पिछली बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए थे कि सभी जेई के द्वारा 25 -25 परियोजनाओं के निरीक्षण किए जाएंगे, समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन जेई के द्वारा परियोजनाओं का निरीक्षण नहीं किया गया है उनका वेतन बाधित किया जाए। इसके साथ ही सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक घरों में पानी पहुंचाया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के द्वारा वाटर रिचार्ज, परियोजनाओं पर टोल फ्री नंबर लिखवाया जाना, सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि मैनपॉवर बढ़ाते हुए जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण कारण जिससे शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक घरों में जल पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मानवी सिंह पढ़ाई में हमेशा रही है अव्वल: शिवप्रताप सिंह
 |
| विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|