BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर का पहलवान सौरभ यादव ने जीता गोल्ड मेडल

छतीसगढ़ में आयोजित था जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर ,जौनपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पिछले दिनों आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जौनपुर जिले के धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव का पहलवान सौरभ यादव ने 79 किलो भारवर्ग फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल जीत कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सौरभ के इस प्रदर्शन से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। सौरभ राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र हैं। सौरभ ने 12वीं तक की पढ़ाई गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज से की। इसके बाद रीजनल स्टेडियम छात्रावास में रहकर अभ्यास कर रहे हैं। इस सफलता पर कोच अशोक, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें | Prayagraj News: अथर्वन संस्था ने जितेन्द्र तिवारी को किया सम्मानित

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें