BREAKING

Jaunpur News: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 128 मरीजों का नि:शुल्क उपचार

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर के चंडिका माता मंदिर, दिलावरपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 128 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस दौरान मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर, सर्दी-खांसी एवं जुकाम सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सक डॉ. राजेश चौहान और डॉ. मनोज पटेल अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी।

कार्यक्रम में सेवा प्रमुख मछलीशहर अरविंद कुमार, रमेश खरवार तथा शारीरिक प्रमुख सचिन मोदनवाल का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा डॉ. अजय कुमार सिंह, नितेश सेठ, कवलजीत सिंह, गब्बर, चंद्र प्रकाश सिंह, पप्पू, चंदन केसरी, गुड्डू साहू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जौनपुर का पहलवान सौरभ यादव ने जीता गोल्ड मेडल

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें