Jaunpur News: बरसठी के नौ बाजारों में लगेंगे प्रतीक्षालय, 27 लाख का टेंडर जारी
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को अब धूप और बारिश में खड़े होकर अपने साधनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख अनिता सुरेंद्र की पहल पर नौ प्रमुख बाजारों में स्मार्ट प्रतीक्षालय शेड और बेंच लगाए जाएंगे। इसके लिए करीब 27 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। योजना में मियाचक, दियावा, बरसठी, निगोह, कटवार, आलमगंज, रसुलहा, भन्नौर और परियत बाजार शामिल हैं। इन बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन अब तक बैठने की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी।प्रतीक्षालय बनने के बाद लोगों को बैठने के साथ धूप-बरसात से भी राहत मिलेगी। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में इस तरह की व्यवस्था की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। टेंडर जारी होने के बाद अब काम शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सुरेंद्र शुक्ला ने बताया कि, क्षेत्र के बाजारों में राहगीरों को लंबे समय से बैठने व प्रतीक्षा की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इस योजना के तहत बस, ऑटो, रिक्शा समेत अन्य साधनों का इंतजार करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में प्रांजल ने 91.6% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
![]() |
| विज्ञापन |


