Jaunpur News: सड़क हादसों में गई तीन की जान, दो गम्भीर
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रामकरण गुर्जर निवासी जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल इंद्र कुमार सुल्तानपुर जिले के जगदीशपुर का निवासी है, को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद लगभग तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अम्बुज श्रीवास्तव को चुना गया शाखा सचिव
| Advt |
| Advt |