Jaunpur News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में सात पर केस दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। क्षेत्र के मेढ़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग उनकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे थे। न्यायालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क हादसों में गई तीन की जान, दो गम्भीर
आरोप है कि 28 जनवरी उनका पुत्र आदित्य खेत की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने उसे घेर लिया और जमीन छोड़ने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपित गुलाबचंद, प्रेमचंद, ज्ञानचंद, हरिश्चंद्र, हुकुमचंद, मानचंद तथा उज्जवल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
| विज्ञापन |
