BREAKING

Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में सोमवार को दोपहर बाद 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन के ढीले तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण शॉर्ट सर्किट से निकली इस आग ने देखते ही देखते आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। 


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।इस भीषण अग्निकांड में गांव के एक ही परिवार के पट्टीदार अखिलेश यादव, दया यादव, सेवा यादव, हरिश्चंद्र यादव और अजय यादव की संयुक्त रूप से लगभग छह बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा रामकेवल, अनिल सिंह, राजेंद्र यादव, शिवफल, कन्हैया, अरशद, धीरज यादव और चंद्रिका यादव की भी फसल व भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया।

यह भी पढ़ें |  Jaunpur News: किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित करें: कृषि अधिकारी

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें