BREAKING

Jaunpur News: मड़ियाहूं में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ की शुरुआत, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के तहत जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि शिक्षा ही उन्नति की असली कुंजी है और समाज को सशक्त बनाने के लिए हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

रैली में शामिल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इस अवसर पर रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजेश सिंह सहित शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साढ़े तीन दशक के सुनहरे सफर का समापन: विदाई समारोह में छलकीं यादें

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें