BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रीय संगोष्ठी युद्ध नहीं बुद्ध से वाग्धारा देगा शांति का पैगाम

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। पूरी दुनिया पर छाये विश्वयुद्ध के संकट के विरोध में शांति का संदेश देने के मकसद से वाग्धारा संस्था ने आगामी 27 अप्रैल को सांताक्रुज पूर्व के मौलाना आजाद भवन में “युद्ध नहीं बुद्ध “एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है। प्रख्यात लेखक व फ़िल्म निर्देशक रूमी जाफरी इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि होंगे। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने बताया कि युवा पत्रकार मनीषा जोशी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता वीरेंद्र याग्निक करेंगे जबकि रक्षा विशेषज्ञ व मुंबई विद्यापीठ के हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ.करुणा शंकर उपाध्याय और भारतीय नौसेना के सेवा निवृत्त कमांडर भूषण दीवान मुख्य वक्ता होंगे।अभिनेता रवि यादव के संचालन में डॉ.वागीश सारस्वत विषय की प्रस्तावना रखेंगे जबकि वरिष्ठ पत्रकार युद्ध विषयक नवगीत प्रस्तुत करेंगे।वाग्धारा के महासचिव एडवोकेट भार्गव तिवारी संगोष्ठी के निमन्त्रक तथा पूर्व पार्षद शिवजी सिंह संगोष्ठी के स्वागत अध्यक्ष होंगे। लेखक पत्रकार अमर त्रिपाठी गीतकार गोपाल दास नीरज की प्रसिद्ध कविता “अगर तीसरा युद्ध हुआ “का पाठ करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोरी के अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें