BREAKING

Jaunpur News: नवप्रवेश उत्सव व विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में नवप्रवेश उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया, वहीं मेधावी एवं पुरातन छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

 विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने “स्कूल चलो अभियान” पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। समारोह में उपस्थित समाजसेवी जयशंकर यादव एवं सोधईराम यादव ने छात्र - छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, एसएमसी अध्यक्ष जवाहरलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव ने नवोदय विद्यालय में चयनित हर्ष सिंह एवं इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अर्चना यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राम सजीवन यादव ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 'कैलाशपति' पर किया स्वागत


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें