BREAKING

Jaunpur News: बादलों की गड़गड़ाहट से सहमे किसान, फसलों पर संकट

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी। शुक्रवार को क्षेत्र सहित आस-पास के इलाकों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बादलों की तेज गड़गड़ाहट से किसान सहम गए और खेतों में खड़ी फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई। इन दिनों क्षेत्र में गेहूं, सरसों समेत रबी फसलों की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कई स्थानों पर फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है, जबकि कुछ किसान कटाई और मड़ाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हुई या ओलावृष्टि हुई तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसल गिरने की भी आशंका बनी हुई है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। मौसम के बिगड़े रुख को देखते हुए कई किसानों ने फसल की कटाई और सुरक्षित स्थान पर ढुलाई तेज कर दी है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में किसान आसमान की ओर नजरें टिकाए हुए हैं और मौसम के साफ होने की उम्मीद कर रहे हैं। किसान संतोष दुबे ने कहा कि, यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहा तो किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का 'कैलाशपति' पर किया स्वागत

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें