BREAKING

Jaunpur News: भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में आज दिनांक 14 अप्रैल को “मेरा युवा भारत” एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी के  जयंती समारोह पर भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के ऐतिहासिक बलरामपुर सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) राम आसरे सिंह द्वारा मां  सरस्वती  एवं ज्ञान के प्रतीक विश्व रत्न बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सराहनीय भाषण प्रस्तुत किए, इसी के साथ पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए गए प्रतिभागियों द्वारा अम्बेडकर जी के जीवन पर आधारित मनमोहक और शानदार पोस्टर तैयार किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामआसरे सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान होता है, उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव जैसा उच्चकोटि का विद्वान,कुशल दूरदृष्टा,प्रखर वक्ता,राजनीतिज्ञ,ख्यातिप्राप्त न्यायविद एवं समाज सुधारक व्यक्तित्व इतिहास में दूसरा नहीं हुआ,जिन्होंने अपने जीवन में अत्यंत कष्टों को झेलते हुए उनसे हताश होने के बजाए उनसे और भी अधिक प्रेरणा लेकर अथक परिश्रम किया और आज वे हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानकर स्वयं को और भी अधिक परिष्कृत करने पर ध्यान देना चाहिए, प्राचार्य जी ने बाबा साहब द्वारा दिए गए ध्येय वाक्य शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर भी प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में 

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राम आसरे सिंह द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्टेशनरी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशंसित किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा ही भारत बाबा साहेब के 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' के मंत्र को साकार कर रही है: अजीत

 कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. बालमुकुंद सेठ द्वारा किया गया। अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विजय कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, प्रोफेसर माया सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग, नेहरू युवा केंद्र व मेरा युवा भारत के संयोजक विशाल सिंह,सहायक शुभम शर्मा  का सराहनीय योगदान रहा एवं 

 इस आयोजन को अंतिम रूप से सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी, डॉ. बालमुकुंद सेठ,डॉ.विजयलक्ष्मी ( भूगोल विभाग), डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. अनुराग चौधरी एवं डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह(कीट विज्ञान विभाग) सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा,जिन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश गिरी, विक्रम सिंह, महाविद्यालय के अन्य कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।  राष्ट्रगान के पश्चात मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें