BREAKING

Jaunpur News: तिलकधारी इंटर कॉलेज में मनाई गई अंबेडकर जयंती

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता एवं न्याय के महान प्रवर्तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलन कर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

तत्पश्चात समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण पुष्प के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।बाबा साहब के व्यक्तित्व, कृतित्व, सामाजिक मूल्यो एवं आदर्शो के बारे में विद्यालय के प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, रविंद्र कुमार सिंह पारस नाथ, सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, अमित मिश्र ने विधिवत ढंग से अपने-अपने विचारों के माध्यम से प्रकाश डाला। 

प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन मे कहा कि बाबा साहब के मूल्य एवं आठ प्रेरणादायक विचारों को सभी शिक्षक अपने अंदर आत्मा सात करें, यही उनकी जयंती की सबसे बड़ी शुभकामना होगी। डा. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बाबा साहब की शिक्षाएं हमारे हृदय को शक्ति, ज्ञान एवं दृढ़ संकल्प से भर दें। ऐसे महापुरुषों की जयंती को पूरे विद्यालय परिवार को सदैव भव्य समारोह के रूप में मनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ के साथ प्रधानाचार्य मिष्ठान एवं जलपान ग्रहण किये। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल देव सिंह, राजेश कुमार सिंह,डा.मंजू सिंह राजीव कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, अंबर कुमार सिंह ने सहयोग प्रदान किया ।अंत में मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भाजपा ही भारत बाबा साहेब के 'बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय' के मंत्र को साकार कर रही है: अजीत



ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें