Jaunpur News: स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला कांस्टेबल घायल, चालक वाहन समेत फरार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सुमन सिंह (42 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय तिलोकीनाथ सिंह, सुबह स्कूटी से पुलिस लाइन मीटिंग में शामिल होने आई थीं। मीटिंग समाप्त होने के बाद जब वह अपने थाना खेतासराय वापस लौट रही थीं, तभी गुरैनी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
| विज्ञापन |
