BREAKING

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव कार्यकारिणी का सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई, जौनपुर द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में आयोजित समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों - अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, महिला संयुक्त मंत्री डॉ. प्रिया शुक्ला, प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. धर्मवीर सिंह, कार्यालय मंत्री डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय एवं सह मंत्री डॉ. प्रशान्त सिंह का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी अवसर पर विविध महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकों—डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. सौरभ सिंह परिहार, डॉ. नितेश अग्निहोत्री, डॉ. वीरेंद्र कनौजिया एवं डॉ. प्रवीण सिंह—का भी सम्मान किया गया।  कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह ने कार्यक्रम को “शिक्षक समागम” बताते हुए कहा कि यह मंच शिक्षकों के बीच संवाद एवं समन्वय को सुदृढ़ करने का माध्यम है तथा सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अच्छे परिणाम पाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों की एकजुटता का सशक्त मंच है तथा सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना चाहिए। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी से सकारात्मक कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सह मंत्री डॉ. प्रशान्त सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश कुमार सिंह, डॉ. मंजुलिका यादव, डॉ. नीरज कुमार दुबे, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. तेजप्रताप सिंह, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. पारुली सिंह, डॉ. विपुल यादव आदि महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें