Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर में सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर, मुंगराबादशाहपुर के परिसर में वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा मॉ सरस्वती जी एवं डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। प्रवक्ता गिरिजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर जयकिशन यादव एवं अनुचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव राम सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि विकासखंड मुंगराबादशाहपुर के किसी भी बस्ती/मजरे का 6 से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए तथा नामांकित सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अध्यापकों का उत्साह वर्धन किया गया। उनके द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया। खंड शिक्षा अधिकारीखण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर डॉ0 अविनाश सिंह ने अपने संबोधन में प्रत्येक बच्चे का नामांकन करने हेतु अध्यापकों का आह्वान किय।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, गायन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी पुष्कर मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में महिला/पुरुष अभिभावक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री शिव मूरत पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, छोटेलाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र अजीत प्रताप सिंह, हिमकर पाण्डेय अंकित यादव, अनिल यादव, जय सिंह यादव, प्रवीण सिंह, अनुज कुमार सिंह, संतोष सिंह, संजय कुमार सिंह, संध्या वर्मा, सरिता यादव ,सुनीता पटेल, सावित्री देवी एवं संगीता पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत पटेल एवं विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की गई।
![]() |
| विज्ञापन |




