Jaunpur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे ट्रक की चपेट में आने से 66 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। आननफानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात में शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। बुजुर्ग की पहचान वाजिदपुर दक्षिणी निवासी जियालाल कन्नौजिया के रूप में हुई है। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
