BREAKING

Jaunpur News: किसान की बेटी सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल के साथ किया नाम रोशन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत गांवों का देश है और गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सागर इंटरनेशनल स्कूल, नेवादा मुरीदपुर (मछलीगांव) में पढ़ने वाली दसवीं की छात्रा सुप्रिया यादव ने 92.16 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर अपना, परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। उसे विद्यालय में सबसे अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। पिता ओम प्रकाश यादव साधारण किसान है तो मां उर्मिला देवी गृहिणी है। 

स्कूल के प्रिंसिपल राजेश लाखरा के अनुसार सुप्रिया शुरू से ही पढ़ने में अव्वल रही। पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ वह खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही। प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार यादव ने सुप्रिया के साथ-साथ प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को भी शानदार परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रभावशाली मार्गदर्शन के चलते इस वर्ष इस विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा पल्लवी रजक पुत्री सूबेदार रजक ने 87.17 प्रतिशत अंक के साथ सेकंड रैंक प्राप्त किया है, जबकि किरण शर्मा पुत्री रामजीत शर्मा ने 83 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ थर्ड रैंक प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंशुमान पांडे ने किया नाम रोशन, गांव वालों ने किया सम्मान 

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें