Jaunpur News: भूसा दान दाताओं को डीएम ने किया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में शनिवार को विकास खंड रामपुर में भूसा दान महाभियान के अंतर्गत 135 कुंतल भूसा दान किया गया। जिसमें राजकुमार सिंह समाजसेवी द्वारा 35 कुंतल, ग्राम प्रधान कोचरी द्वारा 20 कुंतल, राम सिंह पटेल द्वारा 18 कुंतल, वीरेंद्र प्रसाद द्वारा 15 कुंतल, ग्राम प्रधान भानपुर द्वारा 15 कुंतल, विश्वजीत गिरी द्वारा 20 कुंतल भूसा विकास खंड की अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल सिधवन ,पचरुखी जालिम सिंह एवं पूराजीवन हेतु दान किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भूसा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया। सभी दानदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी संभ्रांतजन, कृषकों से अपील किया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार भूसा दान अवश्य करें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कराटे चैंपियनशिप में शैलजा ने जीता रजत पदक

