BREAKING

Jaunpur News: जिलाधिकारी की पहल ला रही रंग, बड़ी संख्या में लोग भूसा दान के लिए आ रहे आगे

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा लगातार जनपद के सम्भ्रांत नागरिकों, किसानों, समाजसेवियों आदि से लगातार अपील की जा रही है कि गो-आश्रय स्थलों के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे बढ़कर भूसा दान करें। जिसके क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गेहूं क्रय संबंधी बैठक के दौरान विभिन्न राइस मिलों के प्रोपराइटरों के द्वारा 25-25 कुंतल भूसा दान करने की सहमति व्यक्त की। इनमें हरिओम राइस मिल, दुर्गेश राइस मिल (खेतासराय), प्रतिभा इंडस्ट्रीज (सतहरिया), जायसवाल ट्रेड्स (केराकत), लवकुश राइस मिल (महराजगंज), रामनगर एग्रो (शाहगंज) तथा माँ विंध्यवासिनी राइस मिल (त्रिलोचन) सहित अन्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बदमाशों ने विद्युत विभाग के ठेकेदार को निशाना बनाकर की फायरिंग

जिलाधिकारी ने सभी दान दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग न केवल पशुपालकों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा, बल्कि सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है। उन्होंने जनपद के अन्य व्यक्तियों, संस्थानों एवं संगठनों से भी इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा उदारतापूर्वक भूसा दान करने की घोषणा की गई।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें