BREAKING

Jaunpur News: भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति की सराहनीय सेवा

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के केराकत बाजार के समिप ग्राम सभा घुरहूपुर की अनाथ बेटी की शादी में सामाजिक संस्था ने मदद करके एक मिशाल कायम किया।समाज सेवा और स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के प्रति संकल्पित भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया।विकास खंड केराकत के अंतर्गत ग्राम सभा घुरहूपुर में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुँचकर एक पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।बेटी के पिता महेंद्र कुमार शर्मा की कुछ दिन पूर्व ट्रेन यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई जिससे परिवार अनाथ था ऐसे परिवार के दुख की घड़ी में बना संस्था सहारा बनी। संस्थापक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि ग्राम घुरहूपुर निवासी अर्चना शर्मा के पिता की कुछ समय पूर्व एक दुखद रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिवार पर आए इस वज्रपात के बाद बेटी की शादी की जिम्मेदारी एक बड़ी चुनौती बन गई थी।मामले की जानकारी होने पर संस्था ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया और वैवाहिक कार्यक्रम में आर्थिक योगदान सुनिश्चित किया।इस पुनीत कार्य के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता करना है। उक्त स्थान पर संस्था के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी में प्रेम शंकर शर्मा (संस्था संरक्षक),अवधेश शर्मा (मण्डल अध्यक्ष),संतोष शर्मा (राष्ट्रीय ऑडिटर), मनोज कुमार शर्मा (प्रधान महासचिव), अशोक कुमार शर्मा (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू‌ (जिलाध्यक्ष, जौनपुर),प्रमोद कुमार शर्मा(राष्ट्रीय सचिव),राम गोपाल ठाकुर उपस्थित थे।मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप सहित तमाम समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं ने संस्था के इस कदम की सराहना किया।स्थानीय ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जब कोई संस्था इस तरह से आगे आकर किसी जरूरतमंद परिवार का संबल बनती है,तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम के अंत में राम गोपाल ठाकुर समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और बेटी के सुखद भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें | Prayagraj News: बृजेश सिंह और उनकी धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने लिया धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें