BREAKING

Haryana News: वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

शिवपूजप पांडे @ नया सवेरा 

हरियाणा। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई -4 द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच तमिलनाडु  इकाई-3 के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार मुख्य अतिथि रहे जबकि वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच तमिलनाडु -1 की अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ० ए भवानी चेन्नई ने काव्य गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता की।काव्य गोष्ठी का आरंभ कवयित्री दीपा शर्मा उजाला फरीदाबाद द्वारा प्रस्तुत शारदे वंदना से आरंभ हुआ। भक्त कवि डॉ रामजीलाल वर्मा मुंबई द्वारा मंगलाचरण पाठ किया गया। 

सुप्रसिद्ध हास्य कवि हलचल हरियाणवी ने वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच के  सफल आयोजन की चर्चा करते हुए हास्य मुक्तक व छंद सुना कर खूब गुदगुदाया।इसके साथ ही पटल पर उपस्थित सभी कवियों और कवयित्रियों का आभार प्रकट किया। वनकाम की इस काव्य गोष्ठी में कवि सभाचंद सुभाष महेंद्रगढ़, प्रिया वरुण दिल्ली, रायबरेली काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि शिवनाथ सिंह शिव, कवयित्री सुशीला जांगड़ा जींद, कवयित्री मधु गोयल कैथल, शुभ राम शास्त्री रेवाड़ी, निस्वार्थी काव्य मंच हरियाणा के संयोजक अशोक जाखड़ झज्जर, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप मुंबई,नेमीचंद शांडिल्य रेवाड़ी, दलबीर फूल रेवाड़ी, डॉ रामजीलाल वर्मा मुंबई, कवयित्री डॉ. मधु स्वामी गाजियाबाद, डॉ दयाराम दर्द मुंबई, कवयित्री सुमित्रा गुप्ता मुंबई,संजय जैन मुंबई,वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई -4 के अध्यक्ष डॉ त्रिलोक चंद फतेहपुरी उपस्थित रहे।इस कवि गोष्ठी में स्वतंत्र विषय रखा गया था जिसमें कवियों और कवयित्रियों द्वारा देशभक्ति,राष्ट्र प्रेम,एकता, सद्भावना,समरसता, समाज सुधार, श्रृंगार - प्रेम,हास्य व्यंग्य की कविताएं, छंद, मुक्तक गज़ल सुनाकर के भरपूर मनोरंजन किया।सभी विद्वानों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेरक संदेश देने का प्रयास किया।मुख्य अतिथि श्री संतोष कुमार कोयंबटूर,रायबरेली काव्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनाथ सिंह और चैन्नै तमिलनाडु की प्रोफेसर डॉ.ए भवानी ने काव्यात्मक समीक्षा प्रस्तुत किया।मंच संचालन दीपा शर्मा उजाला ने किया और वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच हरियाणा इकाई -4 के अध्यक्ष कवि डॉ त्रिलोक चन्द फतेहपुरी ने  सभी काव्य मनीषियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारीयों ने मृतक के घर पहुंचकर प्रगट की शोक संवेदना 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें