Jaunpur News: भिखारीपुर कला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अमरनाथ गौतम के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा थलोई, भिखारीपुर कला में अमरनाथ गौतम पुत्र हरीभजन गौतम के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में घर का सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।परिजनों के अनुसार, आग से दो साइकिलें, घर घंटी, खाने-पीने का राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए।आग लगते ही धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल ने स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मौके पर पहुंची वंदना पटेल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समाज में अपने कार्यों से हमेशा विजेता रहती है पत्रकारों की टीम : दुर्गेश सिंह
![]() |
| विज्ञापन |

