BREAKING

Jaunpur News: सड़क हादसे में सिपाही घायल


मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर के पास सड़क हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। आपको बता दें कि जफराबाद थाने से बाइक द्वारा सिपाही 48 वर्षीय संतोष कुमार दुबे निवासी काजा थाना रानीपुर जिला मऊ पुलिस लाइन जा रहे थे। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक लेकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नाली विवाद कों लेकर दो पक्षो में मारपीट, तेरह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें