BREAKING

Jaunpur News: भाजपा जौनपुर ने घोषित की नई कार्यकारिणी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई है यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और स्वीकृति के पश्चात संपन्न हुई है।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा जिला कार्यसमिति का विधिवत गठन किया गया है यह कार्यसमिति पार्टी के सिद्धांतों, नीतियों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी नवगठित जिला कार्यसमिति में अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और परिश्रम से पहचान बनाई है यह टीम आगामी चुनावों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” ही संगठन की कार्यप्रणाली का आधार रहेगा साथ ही, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि वे संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे। 

सूची निम्न प्रकार से है जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य पुष्पा निषाद जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल जिला सह कोषाध्यक्ष नारायण दास चौरसिया जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह (मान्टो) जिला कार्यालय सह मंत्री घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह जिला मिडिया सह प्रभारी डॉ० अमरनाथ पाण्डेय विशाल गौतम जिला आई.टी. संयोजक रोहन सिंह जिला आई०टी० सह संयोजक अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह जिला संयोजक सोशल मीडिया सिद्वार्थ राय जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अवनीश यादव विजय यादव हुए। जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि इस घोषणा के साथ ही जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है तथा कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें | Poetry: छोड़ देने से खुदा भी छूट जाता है



ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें