BREAKING

Bareilly News: पीएनजी गैस के प्रति जागरूकता को प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से सीयूजीएल कंपनी द्वारा संचालित पीएनजी कनेक्शन हेतु आम जनमानस को जागरूक करने संबंधी प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपरोक्त प्रचार वाहनों द्वारा जनपद बरेली में भ्रमण कर आम जनमानस को पीएनजी कनेक्शन करवाने के संबंध में व पीएनजी से होने वाले फायदे के बारे में जागरूक किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में सीयूजीएल बरेली के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे जिनके द्वारा अवगत कराया गया कि पीएनजी कनेक्शन हेतु जनमानस को जागरूक करने हेतु दो प्रचार वाहन जनपद बरेली में भ्रमण करेंगे नये पीएनजी कनेक्शन आवेदन करने की प्रक्रिया तथा बिल संबंधी अन्य प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

जनपद बरेली में वर्तमान में कुल 60, 788 पीएनजी के प्रचलित कनेक्शन है।  अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया है कि वर्तमान में पीएनजी कनेक्शन  5 हजार रुपए का हो रहा है। ऑयल कंपनी द्वारा 2 हजार रुपए की विशेष छूट प्रदान की जा रही है तथा प्रथम बिल पर 500 रुपया की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के मंशानुसार जनपद बरेली में कुछ मोहल्लों को पूरी तरह से पीएनजी से समृद्ध किया जाएगा तथा उनका एलपीजी फ्री जोन भी घोषित किया जाएगा। इसी के साथ जिलाधिकारी के आदेश अनुसार ए. डी. एम. कंपाउंड और डीएम कंपाउंड के साथ ही साथ जज कॉलोनी और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी को भी पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ने की पहल की जाएगी। 

यह भी पढ़ें | National: आईआईटी (आईएसएम) के इन्वेंटिव 2026 में ऑर्गन-ऑन-चिप तकनीक बनी आकर्षण का केन्द्र

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें