Jaunpur News: किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
तीन दिवसीय" संविधान से समाधान"प्रशिक्षण का हुआ सामन
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित धर्मशाला में सोमवार को तीन दिवसीय 'संविधान से समाधान' प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में ग्रामीण किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई थी।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, लैंगिक समानता, बाल अधिकार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर गहन चर्चा करते हुए किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने और सामुदायिक विकास के लिए संवैधानिक प्रावधानों का व्यावहारिक उपयोग कैसे करें, इस पर समाधान सुझाए गए।प्रशिक्षक मुकेश व नवेंदु ने मुख्य वक्ता के रूप मौजूद किशोरियों से चर्चा कर संविधान की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर संस्था के परियोजना निदेशक संतोष कुमार पांडेय एवं मेरी मुस्कान प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर बंदना फिल्ड कॉर्डिनेटर सविता,शीला दीप नारायण, अनीता नीरज ललिता संध्या करिश्मा दीपा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने 6 ग्राम पंचायत की किशोरियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

