BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय महिला की मौत

बक्शा पुलिस सीओ सदर फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिणपट्टी गांव में शनिवार सुबह 28 वर्षीय प्रिया गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर बक्शा थाना प्रभारी परमानंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रिया गौतम अजीत गौतम की पत्नी थीं। उनके मृतका के पिता हेमंत कुमार गौतम ने बताया कि प्रिया की शादी को लगभग छह वर्ष हो चुके थे और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र दो और चार वर्ष है। मृतका के पति अजीत गौतम मुंबई में काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: काजीहद गांव में भीषण आग,चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

जांच में पति या परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी परमानंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता हेमंत कुमार गौतम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। इसके आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका का मायका दुगौली खुर्द थाना बदलापुर था।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें