BREAKING

Jaunpur News: काजीहद गांव में भीषण आग,चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के काजीहद गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकोपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के गाटा संख्या 13 स्थित खेत में दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। इस खेत में विजय नाथ, बाबू नाथ, सरस्वती, शिवांश और पूजा देवी भी सह-खातेदार हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रमोद कुमार सिंह सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अखिलेश श्रीवास्तव का बड़ा दिल: पत्रकार टीम को दिया क्रिकेट किट का तोहफा

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलती गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।

सूचना मिलने पर करीब चार बजे हल्का लेखपाल शैलेंद्र सिंह और कानूनगो रमेश कुमार यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। लेखपाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें