Jaunpur News: चौकियां मंडी में ठप पड़ी गेहूं की खरीद, किसान परेशान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। चौकियां मंडी परिषद स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर जगह की कमी और वाहनों की अनुपलब्धता के कारण पिछले कई दिनों से गेहूं खरीद प्रभावित है, जिससे किसानों को बार-बार मंडी का चक्कर काटना पड़ रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मंडी परिसर में उन्हें केवल तीन दुकानों का स्थान उपलब्ध कराया गया है, जो पूरी तरह भर चुका है। इसके अलावा परिवहन व्यवस्था भी बदहाल है पांच से छह दिन में मुश्किल से एक ट्रक मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में आहना ने बढ़ाया जिले का मान
वहीं, किसानों ने केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि प्रभारी द्वारा मनमाने ढंग से चुनिंदा लोगों का गेहूं खरीदा जा रहा है, जबकि अन्य किसानों को यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि जगह, मजदूर और ट्रक की कमी है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
किसान जगदीश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से अपना गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें किसी न किसी बहाने से वापस कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आवश्यक व्यवस्था पूरी कराकर गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

