BREAKING

Hyderabad News: बिहार में जहरीली शराब से मौतों पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने जताया शोक

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। बिहार में जहरीली शराब के सेवन से हुई दुखद मौतों की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लंबे समय से सामने आती रही हैं, जो समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मामले में कड़े कदम उठाए जाएं और घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उत्साह समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

समिति ने सरकार से यह भी अपील की कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, समिति ने आम लोगों से अवैध एवं जहरीली शराब से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है। अंत में समिति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें