Jaunpur News: सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल में दिख रहे एक अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस टीम रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर गस्त पर थी तभी सूचना मिली की अभियुक्त कोईरिडिहा मल्हनी मार्ग पर मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त की तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ,प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू कन्नौजिया पुत्र महेन्द्र कन्नौजिया निवासी ग्राम बडऊर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई है।आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल की गई थी, जिसके आधार पर उसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएं शामिल हैं।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रहस्य एवं रोमांच से ओतप्रोत सुमति श्रीवास्तव की कहानी आखिर क्यों
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
