BREAKING

Jaunpur News: सरकार में किसानहित सर्वोपरि: मनोरमा मौर्या

बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर चार दिवसीय किसान मेले का हुआ समापन

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा,, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के शासन काल मे किसान हित सर्वोच्च है। उन्होंने स्टाल भ्रमण पश्चात अपने संबोधन में शासन की योजनाओं एवं कृषि विभाग द्वारा किसान हित में किये जा रहे विकास कार्यो की सराहना की। प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य ने कहा कि किसानों की उपज व बेहतरी के लिए सरकार तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है।किसान जैविक खेती कर उपज को पैदा कर मिशाल पेश करें। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि हमें ध्यान रखना होगा कि जो भी अनाज हम पैदा कर रहें है वह खाने योग्य अवश्य हो जहरीले रसायन जे प्रयोग से अवश्य बचें। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने सरकार से घुड़रोज से बचाव पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि बीमार मिट्टी से होने वाली उपज से बीमार बच्चा भी पैदा होगा। कार्यक्रम से पूर्व उप कृषि निदेशक डॉ. वी.बी. द्विवेदी ने सर्वप्रथम शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी के प्रति आभार जताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान मंच पर अरविंद, सहकारिता विभाग के संयोजक संतोष उपाध्याय, नीरज सिंह ने भी संबोधित किया। प्रगतिशील किसान दुर्गा मौर्या, साधना खरवार, ज्ञानप्रकाश, वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. प्रगति यादव आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया। गायक दीपक पाठक देव एवं शेखर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रहस्य एवं रोमांच से ओतप्रोत सुमति श्रीवास्तव की कहानी आखिर क्यों

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें