BREAKING

Jaunpur News: आग लगने से युवक की जलकर मौत

पिता ने एक युवक पर लगाया जिंदा जलाने का आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के सकापुर गांव में बीती रात करीब बारह बजे एक छप्पर में अचानक आग लग गई। छप्पर में सो रहा एक युवक आग की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज इलाज हेतु ले आये लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिवमूर्ति गौड़ (22 वर्ष) पुत्र रामजीत गौड़ प्रतिदिन की भांति भोजन करके छप्पर में सोने चला गया। आधी रात को अचानक उस छप्पर में आग लग गई जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था। मृतक के पिता रामजीत ने थाने में तहरीर दी तथा तेजीबाजार थाना के सराय विभार गांव निवासी एक युवक के खिलाफ आरोप लगाया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भागवत कथा सुन श्रोता हुए हुए मंत्र मुक्त

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें