BREAKING

Jaunpur News: ग्रामीणों के आठ सालों का टूटा सब्र सड़क पर उतर जताया विरोध


रोड नहीं तो वोट नहीं के जमकर लगाए नारे 

प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी

खर्गसेनपुर-सोहनी मार्ग है बदहाल, पांच मिनट के रस्ते के लिए लगता है आधा घंटा

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। पिछले आठ वर्षों से खराब सड़क की मार झेल रहे ग्रामीणों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गया। भारी संख्या में ग्रामीण बैनर लेकर खर्गसेनपुर-सोहनी सड़क मार्ग पर उतर आए और सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी।विदित हो कि थानागद्दी से जलालपुर को जाने वाले मुख्य सड़क पर खर्गसेनपुर नहर पुलिया के पास से सोहनी गांव को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले आठ सालों से जर्जर हालत में है।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों को चलने में भारी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मात्र 5 मिनट की दूरी तय करने में अब आधा घंटा लग जाता है।विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस सड़क के निर्माण पर तत्काल ध्यान दें, अन्यथा आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने संबंधित विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, संतोष सिंह, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, अजय सरोज, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, डब्बू मौर्या, जीतेन्द्र राम, पिन्टू प्रजापति, राहुल सरोज, संकेत यादव, छेदी सिंह, उमेश, अमन, रामलोचन, जमुना, राजेन्द्र और रामबृज सरोज आदि शामिल रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें