BREAKING

Jaunpur News: वेदिका फूड्स ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सहयोग, डीएम ने किया सम्मानित


प्रेक्षागृह में आयोजित आज का कार्यक्रम मातृशक्ति को रहा समर्पित

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: 9 समूहों की महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की सहायता

जिलाधिकारी का आह्वान—सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनें आत्मनिर्भर, देश के विकास में दें सहभागिता

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर तथा उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत संवृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद जौनपुर के प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  आज का कार्यक्रम मातृ शक्ति, महिला स्वावलंबन, सम्मान और सुरक्षा को समर्पित रहा। जिसके क्रम में आज एनआरएलएम विभाग अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा समूह की महिलाओं और बीसी सखियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘वेदिका फूड्स’ द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के कर-कमलों द्वारा समूह से जुड़ी 9 महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


 

इसी क्रम में सृजन समूह की सुनिधि चौहान, ई-देवी समूह की सुनीता पाल, सत्यजीत समूह की रामरती, तुलसी आजीविका समूह की बल्ली, लक्ष्मी समूह की रंजना पाल, कृष्णा समूह की रीमा सिंह, शीतला समूह की शोभावती, दुर्गा समूह की सीमा तथा गंगा समूह की संगीता को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। उल्लेखनीय है कि ये सभी महिलाएं ‘वेदिका फूड्स’ के माध्यम से गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल उत्पाद जैसे दीया, गमला, हवन टीका, कंडा आदि तैयार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय योगदान दे रही हैं।

नवरात्रि के दृष्टिगत समूह की महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया, जो महिला सशक्तिकरण का प्रेरक प्रतीक रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। विगत नौ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अग्रदूत बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बन सकें। 

यह भी पढ़ें | सपनों की क्या है हकीकत?....वजह जान लीजिए

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को वासंतिक नवरात्रि एवं ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपने कार्यों के माध्यम से जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी जिलाधिकारी ने सराहना की। इस अवसर पर ‘वेदिका फूड्स’ के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सहयोग प्रदान कर उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनुराधा, डॉ0 अरुण यादव, उपायुक्त एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें