Jaunpur News: शौच के लिए गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 26 मार्च रात 9:30 बजे की बताई जा रही है। किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी ,तभी पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और घर से 600 मीटर दूर गेहूं के खेत में ले जाकर से दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान होकर तलाश में निकले और उसे खेत में अचेत अवस्था में पाए ।परिजन उसे घर लाकर दवा इलाज कराए होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दिया। किशोरी ने बताया कि घटना की जानकारी किसी को देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने का की धमकी दिए हैं । डर के कारण परिजन रात में पुलिस के पास नहीं गए। 27 मार्च को सुबह कोतवाली पहुंचकर तहरीर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।दो की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तभी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं: डीएम

