BREAKING

Jaunpur News: सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं: डीएम


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनाए गए अवैध कट को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए तथा इसकी प्रगति की समीक्षा भी की। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधार कार्य कराने, सड़क संकेतक एवं चेतावनी बोर्डों को सुदृढ़ करने तथा ओवरलोडिंग एवं तेज गति पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समन्वित प्रयास किए जाएं और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, जिससे जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें