Jaunpur News: खेलकूद, समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करता है : रमेश सिंह
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच पर बल्लेबाजी कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह समाज में भाईचारा और एकता को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मैच मेजबान टीम और जमालुद्दीनपुर के बीच खेला गया। खालसापट्टी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 125 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जमालुद्दीनपुर की टीम 6 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह शो मैच में खालसापट्टी ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पोटरिया और समोधपुर के बीच हुआ। समोधपुर के ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पोटरिया की टीम सभी ओवर खेलकर 69 रनों पर ढेर हो गई। प्रतियोगिता में
पहले दिन कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के विजेता टीम को नई रेंजर साइकिल, द्वितीय पुरस्कार फर्राटा फैन तथा मैन ऑफ द सीरीज को आकर्षक कलर टीवी दिया जाएगा। निर्णायक मोहम्मद हबीबुल्लाह और कमेंट्री मोहम्मद वारिस द्वारा की गई। आयोजक पूर्व बीबीसी राजेश यादव गुड्डू ने आगतो का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मडियाहू पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का हुआ स्वागत सम्मान समारोह
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
