BREAKING

Jaunpur News: सामाजिक क्रांति के नायक रामाश्चर्य यादव नेताजी का निधन, देश के बड़े नेताओं से रहा संबंध

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। सामाजिक क्रांति के नायक रहे बदलापुर तहसील अंतर्गत देवरामपुर ग्राम निवासी रामाश्चर्य यादव नेताजी का 80 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुंशी गणेशाराम इंटर कॉलेज, बताऊवीर के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे नेताजी ने काफी वर्षों तक शिक्षण कार्य भी किया था। पूर्व राज्यपाल मोतीलाल बोरा से लेकर जॉर्ज फर्नांडीज के बेहद करीबी रहे नेताजी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। मृत्यु भोज के खिलाफ उन्होंने बड़ा आंदोलन किया, जिसके चलते अनेक लोगों ने मृत्यु भोज की जगह शोक सभा का आयोजन करना शुरू किया। वह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र चंद्रकांत यादव तथा डॉ कृष्णकांत यादव शिक्षक के रूप में कार्यरत है जबकि सूर्यकांत यादव उत्तराखंड में सर्विस करते हैं। पूर्व विधायक बाबा दुबे,पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व सांसद श्यामसिंह, चन्द्रभूषण यादव, लाल रत्नाकर, डीके यादव, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व विद्यायक लाल बहादुर यादव , एड. बिजय शंकर यादव, एड. हीरालाल यादव, श्याम नारायण बिन्द,  क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू यादव  डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, रामसुख यादव, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव, सपा नेता अशोक दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, लक्ष्मी नारायण यादव, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रामफेर यादव,  समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेलकूद, समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करता है : रमेश सिंह

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें