Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धा भक्ति भाव से श्रीरामचरितमानस पाठ रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन
श्रीसनातन धर्म संस्कृत पाठशाला, जलालपुर के समस्त परिवार द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ, रुद्राभिषेक हवन तथा भव्य भंडारा का हुआ आयोजन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीसनातन धर्म संस्कृत पाठशाला, जलालपुर के समस्त परिवार द्वारा त्रिलोचन महादेव मंदिर के परिसर में शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्रीरामचरितमानस पाठ रुद्राभिषेक हवन तथा भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में सभापति डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने मानस को रेखांकित करते हुए बताया कि श्रीरामचरित मानस भारतीय संस्कृति का प्रकाश स्तंभ है, जिसमें मानव जीवन जीने की सारी विधा समाहित है। आचार्य प्रेमशंकर दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार से प्रधानाचार्य डॉ राकेश मिश्र सपत्नीक एवं आचार्य शिवभुवन मिश्र सपत्नीक पूजनार्चन कर अनुष्ठान आरंभ हुआ। इस मौके पर पंडित श्रीभूषण मिश्र, कृष्ण प्रताप दुबे, डॉ संजय सिंह गौतम, सहित बड़ी संख्या में सम्मानित आचार्यगण एवं श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता बनाए रखने का लें संकल्प : बृजेश सिंह