BREAKING

Jaunpur News: दो पक्षों में हुई मारपीट में 15 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव की घटना

दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में बुधवार को हुई मारपीट में पुलिस ने दोनो पक्षों से कुल 15 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव के निवासी शारदा प्रसाद (49) ने गुरुवार दोपहर सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी की बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जयप्रकाश अपने कुछ अन्य लोंगो के साथ मिलकर उनपर लाठी डंडे से हमला कर दिया इस बीच बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र बबलु को पीटना शुरू कर दिया मारपीट से घायल होकर बबलू सड़क पर गिर पड़ा इधर मारपीट में घायल पिता व पुत्र की हालत बिगड़ते देख विपक्षी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनो को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया उधर विपक्ष से आकाश ने भी स्थानीय भी सरायख्वाजा थाना पर तहरीर देकर मारपीट और घर के पास खड़ी वाहन में तोडफोड किया है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की दोनो पक्षों से कुल 15 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धा भक्ति भाव से श्रीरामचरितमानस पाठ रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें