BREAKING

Bareilly News: बरेली में तीसरी बार 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 30 मार्च से

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बरेली में तीसरी बार 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता कल सोमवार 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक होने जा रही है। इस महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में  इस प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में लगभग 600 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें से एक दर्जन से अधिक टीम बरेली आ गई। प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने आज इसकी ट्रॉफी का अनावरण किया। डॉ अरुण कुमार  ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों को सरकार उनके लिए नौकरी उपलब्ध करा रही है। इस दिशा में कई खिलाड़ियों को नकद राशि के भी पुरस्कार दिए जा चुके हैं। बरेली में भी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अब बरेली शहर को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 

जिला ओलंपिक संघ, बरेली के तत्वावधान में 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक होने वाली 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने  प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता अत्यंत कम समय में बरेली को आवंटित की गई। इतने सीमित समय में आयोजन की जिम्मेदारी स्वीकार करना स्थानीय संगठन के आत्मविश्वास और क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बरेली की खेल प्रेमी जनता द्वारा खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर उत्साहवर्धन भी इस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन में बरेली वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बरेली शहर इस बड़े खेल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 30 मार्च 2026 को सायं 4 बजे फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रांगण में  किया जाएगा जबकि प्रतियोगिता का समापन 3 अप्रैल को होगा।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इसे बरेली के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि इससे पूर्व वर्ष 2021 और 2023 में भी बरेली सफलतापूर्वक राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को करा चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन एवं चिकित्सा की उत्कृष्ट व्यवस्था फ्यूचर कॉलेज परिसर में की गई है।

जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार ने कहा बरेली शहर की प्रतिष्ठा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बरेली से एक सकारात्मक और यादगार अनुभव मिले, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समापन समारोह में लगभग 10 हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने मढ़ीनाथ मण्डल में देखा मन की बात कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी अंकुर किशोर सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारों को नियमित और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक स्थल पर मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो बरेली की सांस्कृतिक एवं सामाजिक विशेषताओं को दर्शाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन न केवल बरेली के गौरव को बढ़ाएगा, बल्कि इसे देश के खेल मानचित्र पर एक सशक्त और प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ बरेली के खेल परिवेश को भी नई दिशा देगा। इस अवसर पर आई आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अल्पित अग्रवाल, चार्टड एसोसिएशन के अंकित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हरदीप ओबेरॉय, धर्मेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय  क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा आदि उपस्थित  रहे। 

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें