BREAKING

Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

किसानों की कई एकड़ फसल जलकर हुई स्वाहा

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बगेरवा गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला जब शॉर्ट सर्किट से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग पहुंच पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर कई बीघे गेहूं की फसल को जलाकर स्वाहा कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव लखन,बद्दू यादव,राम लखन,बाड़ू यादव, त्रिभुवन यादव,प्रभु यादव और राम जन्म यादव की लगभग कुल 2 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल पक कर तैयारी थी, रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर पड़ते ही आग का रूप ले लिया,और देखते ही देखते आग पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेत से उठता धुवां देख आस - पास के लोग पहुंच फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी देते हुए आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के साथ मिल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,वही लोगों ने आग लगने का कारण आसपास के खेतों में बिजली के तारों की खराब स्थिति को बताई। किसानों ने बर्बाद हुई फसल की कुल कीमत लगभग लाखों बताई।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: कैट विधायक संजीव अग्रवाल ने मढ़ीनाथ मण्डल में देखा मन की बात कार्यक्रम


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें