BREAKING

Jaunpur News: स्व. मालती सिंह महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूँ, जौनपुर। स्व. मालती सिंह महाविद्यालय अंबरपुर, बेलवा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने दहेज प्रथा को वर्तमान समय की गंभीर सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने कहा कि दहेज की समस्या बेटियों को जन्म से लेकर जीवन भर प्रभावित करती है और जब तक इस कुरीति को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक महिलाओं का वास्तविक उत्थान संभव नहीं है। छात्राओं ने समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलराज कुमार और रूपेश प्रसाद त्रिपाठी सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अपना दल.एस की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें