Jaunpur News: रमजान में आयोजित सबीना कार्यक्रम मे सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र कल्याणपुर बाजार में समाजसेवी हाजी अलाउद्दीन के आवास पर शनिवार की शाम को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिनमे सबीना पढ़ा गया।उसके बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदार, बुजुर्ग आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत और सबीना से हुई। जिसमें लोगों ने पूरे निष्ठा से शामिल हुए ।सबीना के बाद रोजेदारों के लिए इफ्तार का विशेष इंतजाम किया गया।अजान होते ही सभी ने मिलकर रोजा खोला और अल्लाह की बारगाह में दुआ किया।कार्यक्रम के मौजूद हाफ़िज़ और मौलाना ने रमजान के पाक महीने की बरकतों पर चर्चा करते हुए आपसी भाईचारे,अमन-चैन और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में आए लोगों ने पूर्व एडीओ पंचायत हाजी अलाउद्दीन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में सपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ सरफराज खान जमाल हाशमी,गुफरान सज्जाद, हाफिज नसीम अख्तर ,मौलाना दिलशाद अहमद, मौलाना शाहिद, मौलाना अबरार अहमद, मौलाना अफजल, मौलाना इरफान अहमद, मौलाना लुकमान, मौलाना फौजान, हाजी इश्तियाक अहमद, अकील,सफीक,जायेद सहित क्षेत्र के कई समाजसेवी व अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्व. मालती सिंह महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

