BREAKING

Jaunpur News: एसआई भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर बवाल

बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एसआई भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। बदलापुर विधानसभा के बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे गए एक प्रश्न पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि 14 मार्च को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी खंड में एक अत्यंत आपत्तिजनक एवं संवेदनशील प्रश्न पूछा गया, जिससे समाज में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रश्न में अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति के लिए एक शब्द पूछते हुए विकल्प में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। विधायक ने कहा कि यह प्रश्न गलत तरीके से तैयार किया गया है। अवसर के अनुसार बदल जाने वाले व्यक्ति को अवसरवादी कहा जाता है, लेकिन विकल्प में पंडित शब्द को शामिल करना एक विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि पंडित शब्द विद्वान, ज्ञानी और धार्मिक सम्मान से जुड़ा होता है, इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना पूरी तरह अनुचित और असंवेदनशील है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरामद सिलेंडर के मामले में तीनों सीएससी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज

विधायक ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसने यह प्रश्नपत्र तैयार किया है, वह अधिकारी कुंठित और विकृत मानसिकता का व्यक्ति होगा। एक पूरे समाज को आघात पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे लोगों को चिन्हित करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि इससे सामाजिक सद्भाव प्रभावित होने की आशंका रहती है। अतः प्रश्न तैयार करने वाली समिति के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच कर कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। भविष्य में परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करते समय संवेदनशीलता, निष्पक्षता और सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देने की भी मांग की है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें