BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को भेजी शिक्षक की पाती

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता के विरोध में घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को जनपद इकाई के सभी 23 घटक संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ‘शिक्षक की पाती’ पोस्टकार्ड के माध्यम से कलेक्ट्रेट स्थित डाकघर से भेजी गई।

इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसआई भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर बवाल

कार्यक्रम में अटेवा मंडलिक मंत्री संदीप चौधरी, अटेवा जिला मंत्री इंदु प्रकाश यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री सत्य प्रकाश मिश्र, पीएसपीएसए प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, यूटा प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह, यूटा जिला महामंत्री राजकुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष डॉ विनोद गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह, टीएससीटी जिला संयोजक अरविंद यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सिंह सोमवंशी सहित विभिन्न घटक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें